अंडर 23 महिला क्रिकेट स्टेट टीम में चयन होने पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने दी बधाई

नीचल का अंडर-23 महिला क्रिकेट स्टेट टीम में हुआ चयन

सिकंदराबाद नगर के मोहल्ले खत्रीवाड़ा की नीचल गौतम का अंडर-23 महिला क्रिकेट स्टेट टीम में चयन होने पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने घर पहुंच कर बधाई दी। विधायक ने नीचल को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दी और कहा कि इस सफलता को एक सीढ़ी के रूप में इस्तेमाल करते हुए सीनियर राष्ट्रीय टीम को लक्ष्य बना कर चलें राज्य सरकार भी खेलों को प्रोत्साहित कर रही है, जिससे युवा खेल से जुड़ कर अच्छा करियर चुन सकते हैं। विधायक ने यह भी कहा कि खेलों के प्रति समाज की सोच बदली तो खिलाड़ी विश्व पटल पर धाक जमा रहे हैं। सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए अनेक सुविधाएं दे रही है। नया भारत खेल के क्षेत्र में मौजूद हर चुनौती के समाधान का प्रयास कर रहा है। हमारे खिलाड़ियों के पास पर्याप्त संसाधन, प्रशिक्षण, तकनीकी ज्ञान अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो,उनके चयन में पारदर्शिता रहे,इस पर जोर दिया जा रहा है। इसीलिए सिकंदराबाद और ऐसे ही दूसरे नगरों में खेलों से जुड़े माहौल तैयार हो रहे हैं।इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी जिलों में खेल पदाधिकारी की नियुक्ति की है। इसका फायदा हमारे युवा अधिक से अधिक उठा सकते हैं, साथ ही नीचल युवा खिलाड़ियों के लिए एक राह तैयार करेगी, जिससे अन्य खिलाड़ी भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच कर अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.