ऐलनाबाद, 23 जून(एम पी भार्गव) सिरसा पुलिस ने जिले में व्यापक छापेमारी के दौरान विभिन्न पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों से अवैध रूप से बेची जा रही 58 बोतल अवैध शराब 127 बोतल बीयर 64 बीयर के केन बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नाथूसरी चौपटा थाना कि कागदाना पुलिस चौकी ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भादरा रोड पर बने एक होटल पर छापेमारी करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी सुनील पुत्र धर्मपाल निवासी गांव चाहरवाला व विकास पुत्र दलबीर सिंह निवासी गांव कागदाना को को काबू कर उनके कब्जा से 34 बोतल अंग्रेजी शराब 24 बोतल देशी शराब 127 बोतल बीयर तथा 64 बीयर केन बरामद किए है । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है । अभियान का उद्देश्य अवैध शराब बेचने वालों के नेटवर्क को तोड़ना और जिले में शराब के अवैध कारोबार पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस ने आम जनता से अपील की कि वे अवैध शराब बेचने वालों की सूचना देने में सहयोग करें और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में मदद करें । अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी टीमों को जिले में शराब के अवैध कारोबार पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
