राष्ट्रीय विधिक दिवस पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

  • रिपोर्ट: एमपी भार्गव (हरियाणा)

ऐलनाबाद (सिरसा), 12 नवंबर।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सुप्रीम कोर्ट के सभागार में राष्ट्रीय विधिक दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से विधिक सेवा प्राधिकरणों और न्याय व्यवस्था से जुड़े गणमान्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सिरसा के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव प्रवेश सिंगला ने प्रतिनिधित्व किया।

सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सामुदायिक मध्यस्थता मॉड्यूल के शुभारंभ के साथ हुआ। प्रधानमंत्री ने न्याय व्यवस्था में तकनीक, पारदर्शिता और त्वरित समाधान प्रणाली के महत्व पर बल देते हुए कहा कि “न्याय तक हर नागरिक की पहुंच सुनिश्चित करना एक समृद्ध लोकतंत्र की मूल शर्त है।”

इस अवसर पर प्रवेश सिंगला ने एडीआर मैकेनिज्म, मध्यस्थता और विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से संबंधित अपने अनुभव साझा किए।

सम्मेलन में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भारत के प्रधान न्यायाधीश बी. आर. गवई, नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं अगले प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाई कोर्ट के न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिकारी, विधिक विशेषज्ञ एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.