सत्य की विजय: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा की राजनीति पर लगा विराम- निक्कू पंडित

कांग्रेस जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले ने भाजपा की झूठ, मक्कारी और राजनीतिक द्वेष पर आधारित राजनीति पर करारा प्रहार किया है। वर्षों तक आदरणीय सोनिया गांधी जी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी को ईडी और सीबीआई के माध्यम से उलझाए रखने की साजिश पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय ने पूर्ण विराम लगा दिया है। इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि सत्ता का दुरुपयोग कर सत्य को दबाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि राहुल गांधी जी पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि “सत्ता और सत्ता में बैठे लोगों में यही फर्क है—हम सत्य के साथ खड़े रहते हैं।” आज का निर्णय उसी कथन की सशक्त पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले ने यह साबित कर दिया है कि संवैधानिक संस्थाओं का उपयोग राजनीतिक प्रतिशोध के लिए नहीं किया जा सकता और अंततः सत्य की ही विजय होती है।

जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इस फैसले का स्वागत करती है और इसे लोकतंत्र, संविधान तथा न्यायिक स्वतंत्रता की जीत मानती है। यह निर्णय देश की जनता के लिए भी एक स्पष्ट संदेश है कि झूठ, दमन और बदले की राजनीति कितनी भी लंबी क्यों न हो, न्याय के सामने टिक नहीं सकती।

उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड का मामला शुरू से ही कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने का एक षड्यंत्र था, जिसे न्यायालय ने पूरी तरह खारिज कर सत्य को स्थापित किया है। यह फैसला देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.