- रिपोर्ट: मनीष कुमार
दुद्धी(सोनभद्र)। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुद्धी में प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या शोभा यादव, छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा मातृ सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं एवं उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल करने की अपील की गई। इस अवसर पर अर्चना, वर्षा, पुष्पा देवी, संचिता श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
