ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 4 डम्पर सीज, 3.52 लाख रुपये का जुर्माना

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में रात्रि 1:30 बजे से प्रातः 8:40 बजे तक अजीतपुर चौकी, थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 4 डम्पर निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर संचालित होते पाए गए। सभी वाहनों को तत्काल सीज करते हुए उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की गई। संबंधित वाहनों पर कुल 3.52 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। एआरटीओ ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ने के साथ-साथ सड़कों एवं पुलों को भी भारी क्षति पहुंचती है। ऐसे में ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों एवं संचालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की कि वे निर्धारित भार क्षमता का पालन करें तथा सुरक्षित एवं नियमसम्मत परिवहन सुनिश्चित करें। जनहित एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

  • ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई जारी, 3 डंपर सीज, 3.65 लाख रुपये का जुर्माना

रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में ओवरलोड डंपरों एवं ट्रेलर ट्रकों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पीटीओ होरीलाल वर्मा द्वारा 16 व 17 जुलाई, 2026 की रात्रि में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

Transport Department's strict action against overloaded vehicles continues; 3 dumpers seized, fines totaling ₹3.65 lakh imposed.

अभियान के दौरान 3 डंपर ओवरलोड संचालित पाए गए, जिन्हें नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जनपद के विभिन्न थानों में सीज कराया गया। इन वाहनों से 3.65 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क राजस्व के रूप में प्राप्त होगा।

इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ओवरस्पीड, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाना, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग न करना तथा ड्रंक एंड ड्राइव सहित विभिन्न उल्लंघनों में 65 चालान किए गए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.