ऐलनाबाद में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब, शहर में निकाली भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का स्वर्णकार समाज ने किया भव्य स्वागत

ऐलनाबाद, 17 जुलाई(एम पी भार्गव): ऐलनाबाद में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की विशाल रथ शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। देवीलाल चौक पर स्वर्णकार समाज ने भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा का भव्य स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की और श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। स्वर्णकार समाज के लोगों ने भी बड़ी संख्या में रथयात्रा में भाग लिया।

रथयात्रा शहर के ममेरा रोड स्थित बावा जोरावर सिंह-बावा फतेह सिंह गुरुद्वारा के सामने वाली गली में स्थित कैलाश सोनी (तोसावड़) के निवास स्थान से दोपहर 3 बजे प्रारंभ हुई। यात्रा मामा-भांजा वाली गली, सिस्सा रोड, पंचमुखी चौक होते हुए देवीलाल चौक पहुंची।डीजे पर जगन्नाथ महाप्रभु के भजनों और मधुर संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सैकड़ों श्रद्धालु “हरे कृष्णा, हरे रामा” के जयघोष के साथ यात्रा में शामिल हुए। विभिन्न भजन मंडलियों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए।

A massive surge of faith and devotion was witnessed in Ellenabad; the Swarnakar community accorded a grand welcome to the Lord Jagannath Rath Yatra as it passed through the town.

शहरवासियों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर पुष्प वर्षा के माध्यम से रथयात्रा का स्वागत किया। ताऊ देवीलाल चौक पहुंचने पर स्वर्णकार समाज द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ का विशेष पूजन एवं स्वागत किया गया। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सुरेंद कुमार जोड़ा ने बताया कि ऐलनाबाद में भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा लगातार चौथी बार निकाली गई है और आने वाले वषों में इसे और अधिक भव्य रुप दिया जाएगा। इसके बाद रथयात्रा धाना रोड स्थित श्री गौशाला पहुंची, जहां विशाल कीर्तन एवं भोग का आयोजन किया गया।

तत्पश्वात यात्रा नमस्ते चौक से होते हुए पुनः अपने प्रारंभिक स्थल कैलाश सोनी (तोसावड़) के निवास स्थान पहुंची। रात्रि 9:15 बजे भगवान श्री जगन्नाथ की आरती तथा रात्रि 10:15 बजे छप्पन भोग अर्पित करने के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजनकर्ता कैलाश सोनी ने रथयात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के प्रधान सुरेंद्र कुमार जोड़ा, चंद प्रकाश सहदेव, सुरेंन्द कुमार डांवर, कुष्ण कुमार जांगलवा, कमलकांत कड़ौल, सुखे सिंह छापरवाल, देवेंद्र कुमार झांगा, सुरेंद्र कुमार रुडवाल, नरेश कुमार जांगलवा, लालचंद भामा, प्रदीप धुना, संजय कुमार लांबा, कुष्ण कुमार रुडवाल, जगदीश कुमार सिद्ध, हरपाल सहदेव, कुलदीप कुमार भामा, राजु मराठा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.