मीरापुर में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक के पेड से टकराने से किशोर की मौत 

मीरापुर। मीरापुर से गांव भूम्मा में लौटते समय एक किशोर की बाइक अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई। जिससे किशोर की मौत हो गई।
मीरापुर थानाक्षेत्र के ग्राम भुम्मा गांव निवासी 14 वर्षीय सुहैल पुत्र दिलशाद रविवार की शाम मीरापुर से खरीददारी कर वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही बाइक रजवाहा पुल के निकट पहुंची तभी सड़क में बने गहरे गड्ढे में बाईक का पहिया गिरने से बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड से जा टकराई। जिस पर मौके से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस की दी। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची मीरापुर पुलिस ने घायल किशोर को उपचार के लिए जानसठ अस्पताल भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। समाचार लिखे जाने तक कोई लिखा पढ़ी नहीं हुई थी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.