कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, दो की हालत गंभीर

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पास के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। नगर की सलेमपुर रोड निवासी सेंकी व चंद्रशेखर निवासी अलीगढ़ हालनिवासी टीचर्स कोलोनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित राजेन्द्र हॉस्पिटल में नौकरी करते हैं। रविवार की सुबह वह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर वापस लौट रहे थे।

ईदगाह के पास खत्रीवाड़ा निवासी राजू बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ रहा था। इसी दौरान दोनों बाइको की भिड़ंत हो गयी। आसपास के राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां सेंकी और राजू की हालात गंभीर बताई जा रही है वही चंद्रशेखर के गुम चोट आई है।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.