Rasulpur Jal Arpan Diwas ( एम पी भार्गव ): जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस के अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन (डब्ल्यूएसएसओ) की टीम द्वारा गांव रसूलपुर में विशेष ग्राम सभा एवं जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति (वीडब्ल्यूएससी) के सदस्यों, ग्रामीणों तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान गांव के ट्यूबवेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल स्रोतों के संरक्षण और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता के प्रति जागरूक किया गया। विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के उद्देश्यों, हर घर नल से जल की उपलब्धता, जल संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा पेयजल योजनाओं के उचित संचालन एवं रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला सलाहकार राकेश सोगलान, बीआरसी राजेश कुमार, सरपंच कलाश, ग्राम सचिव धर्मबीर सहित ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्य, ग्रामीण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सुरक्षित, पर्याप्त एवं सतत पेयजल व्यवस्था को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोडऩे तथा आने वाली पीढिय़ों के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।
