दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

एक युवक की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। धीरज नगर में रहने वाली बेबी ने थाने में अपनी शिकायत देते हुए बताया कि वह मजदूरी का काम करती है। उसके पति उपेंद्र कुमार बेलदारी करते हैं। अगले दिन देर रात सूचना मिली कि उपेंद्र को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में एक युवक की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। धीरज नगर में रहने वाली बेबी ने थाने में अपनी शिकायत देते हुए बताया कि वह मजदूरी का काम करती है। उसके पति उपेंद्र कुमार बेलदारी करते हैं।

सोमवार को पति बेलदारी करने के लिए गए थे, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आए। जिसके बाद अगले दिन देर रात सूचना मिली कि उपेंद्र को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-23 में रहने वाले शत्रुघ्न ने अपनी शिकायत में बताया कि वह प्रतिदिन की तरह रात को काम से लौटते वक्त मेट्रो चौक से घर आने के लिए आटो में बैठ गया। उसने अपना आइफोन दाहिने हाथ में लिया हुआ था। जब वह सेक्टर-23 के पास पहुंचा तो एक बाइक सवार ने झप्पटा मारकर आइफोन छीन लिया

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.