सौभाग्य की प्राप्ति के लिए, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के अचूक उपाय…

समस्तीपुर। सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन, धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने का विधान माना गया है। साथ ही धन प्राप्ति हेतु मां लक्ष्मी के निमित्त व्रत रखने की परंपरा भी प्राचीन काल से चली आ रही है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन, मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से जातक के जीवन में व्याप्त धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं और साथ ही उनके घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु शुक्रवार के दिन विशेष उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं, कौन-से हैं वो उपाय, जिनके प्रयोग से मां लक्ष्मी, भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं…

शुक्रवार को करें ये उपाय
धन प्राप्ति के लिए हर शुक्रवार के दिन, एकाक्षी नारियल की पूजा के साथ-साथ मां गजलक्ष्मी की पूजा करें। हिन्दू धार्मिक शास्त्रों में धन की देवी मां लक्ष्मी के आठ रूप निहित हैं, जिनमें से एक रूप मां गजलक्ष्मी का है। मान्यताओं के अनुसार, माता गजलक्ष्मी की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

अगर आप कर्ज तले दबे हैं या आपकी आर्थिक स्थिति बदहाल है, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यानकर विधिवत मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके पश्चात, घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी की चरण पादुका बनाएं। चरण पादुका गृह प्रवेश दिशा में बनाकर चरण पादुका के समक्ष शुद्ध घी का दीपक जलाएं और उस समय धन प्राप्ति और कर्ज मुक्ति की कामना करें। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति, कर्जमुक्त होकर धन-धान्य से परिपूर्ण हो सकता है।

अगर आपके शुभ कार्यों में बाधा आ रही है, तो शुक्रवार के दिन, काली चीटियों को चीनी खिलाएं। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को करने से आपको सभी कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो सकती है।
धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हर शुक्रवार के दिन, उन्हें कमल का पुष्प अर्पित करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी भक्तों पर जल्द प्रसन्न होती हैं।

सुखमय दांपत्य जीवन के लिए मंत्र
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी |
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी ||
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी |
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ||
मां लक्ष्मी के प्रभावी मंत्र
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं हीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।
सौभाग्य प्राप्ति का मंत्र
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
हर व्यक्ति जीवन में सुखी और समृद्ध रहने के लिए प्रयत्न करता है। ऐसे में अगर, वह, माता लक्ष्मी के बताए गए उपाय और मंत्रजाप पूर्ण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ करता है, तो उसे माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त हो सकती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.