राम मंदिर समेत यूपी के 5 स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट जारी

धमकी भरे ईमेल से मचा हड़कंप, अयोध्या समेत पांच जगहों को बनाया निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती मिली है। अयोध्या में राम मंदिर समेत प्रदेश के पांच प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

ATS और STF को सौंपी गई जांच, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

धमकी मिलने के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने गंभीर रुख अपनाते हुए राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मामले की जांच एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को सौंप दी गई है। दोनों एजेंसियां ईमेल की सत्यता और उसके पीछे छिपे मकसद की पड़ताल में जुट गई हैं।

डीजीपी ने जारी किया बयान, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने इस गंभीर मामले पर आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है और जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। डीजीपी ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.