बाबू भुंडी बनी- दीपेंद्र हूडा कह रहा भूपिंदर हूडा से गुरुग्राम बृजेंद्र की रैली में जाना पड़ेगा

गुस्ताखी माफ हरियाणा —पवन कुमार बंसल

“वक़्त बड़ा बलवान, भीलन लूटी गोपियां, अर्जुन और खड़ा रह गया बाण…”
ये कहावत आजकल हरियाणा की राजनीति में खूब फिट बैठती दिखे सै।
पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा अर उनके बेटे सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज गुरुग्राम में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में पहुंच रहे सैं।
एक टाइम था जब हूडा साहब सीएम रहते गुरुग्राम आते थे, तो बड़े-बड़े कालोनाइजर रेड कारपेट बिछा के स्वागत करया करते। पलक-पावड़े बिछे रहते। लेकिन राजनीति का पहिया भी बड़ा घणा तेज घूमे सै। आज हालात ऐसे बन गए कि जिस यात्रा तै अब तक दूरी बनाई जा रही थी, उसी में शामिल होना पड़ रया सै।रैली का दूल्हा बृजेन्द्र है आई
अब तक कहा जाता रहा कि “ये निजी यात्रा सै, पार्टी का इससे कोई लेना-देना ना।” पर हरियाणा में कहावत सै — “भाई भुंडी बनै तो झुकणा पड़ै।” जैसे ही राहुल गांधी ने यात्रा में शामिल होण का फैसला लिया, सारे समीकरण बदल गए। इब तो आना भी पड़ेगा अर मंच तै बृजेंद्र सिंह की तारीफ भी सुननी पड़ैगी।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा ये भी सै कि उचाना सीट तै बृजेंद्र सिंह बहुत थोड़े वोटां तै चुनाव हारे थे। मामला हाई कोर्ट में चल रया सै अर समर्थकां नै उम्मीद सै कि फैसला उनके पक्ष में आ सके सै।
हरियाणा की राजनीति में रिश्ते, समीकरण अर मजबूरियां — तीनों रोज नया रंग दिखावें सैं। आज गुरुग्राम का मंच भी कुछ ऐसा ही संदेश देवेगा कि राजनीति में ना कोई स्थायी दूरी होवे सै अर ना कोई स्थायी दोस्ती।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.