रिश्ते में भांजी को बनाया 10 सालो तक हवस का शिकार, बंद कमरे किया निकाह अब अपनाने से कर रहा इनकार

मेरठ जिले थाना जानी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ की रहने वाली मोहतरमा ने अपने पति नौशाद और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए। (SSP) को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
​पीड़िता का आरोप है कि नौशाद ने साल 2013 से उसे शादी का झांसा देकर, शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान दबाव बनाकर उसके 5-6 बच्चों का जबरन गर्भपात कराया। पीड़िता के मुताबिक, साल 2017 में उनका बंद कमरे में निकाह हुआ, जिससे 2018 में एक बेटी पैदा हुई। पीड़िता का दावा है कि वह (DNA) टेस्ट के लिए भी तैयार है।
​आरोप है कि नौशाद के परिवार ने अब उसे अपनाने से मना कर दिया है। और नौशाद ने चुपके से एक नाबालिग लड़की से दूसरी शादी कर ली है। विरोध करने पर आसमीन और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कार्यवाही नहीं होने पर पीड़िता ने अपनी बच्ची के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी दी है.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.