चोरों ने दो अलग अलग घरों में की चोरी, एक महिला के कानों के कुण्डल व दूसरी महिला का मंगलसूत्र लेकर हुए फरार, पीड़ित ने थाने पहुंचकर की शिकायत

रामपुर मे थाना केमरी क्षेत्र के गांव हुरमत नगर में कुछ अज्ञात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना सोने के कुण्डल व मंगलसूत्र लेकर हुए फरार।
पीड़ित फूलवती पत्नी लाल सिंह ने कल बुधवार को अपने परिजनों के के साथ स्थानीय कोतवाली कर आप बीती सुनाई बताया की वह अपने पूरे परिवार के साथ घर के आंगन में सो रही थी तभी देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने उनकी मच्छरदानी एक ब्लेड से काटी और कानों से सोने के कुण्डल निकाल कर ले गए।वहीं ग्राम प्रधान पति थान सिंह ने दी जानकारी में बताया कि उस रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया दूसरा पीड़ित मंजूर हुसैन उनकी बेटी घर के आंगन में सो रही थी तभी देर रात करीब 1:30 बजे चोरों ने उनके गले से एक सोने का पेंडल निकाल कर ले गए इसके बाद महिला ने शोर मचाया और तमाम पड़ोसी एकत्रित हो गए और चोरों की खोजबीन शुरू कर दी जब तक चोर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब हो गए।अब पीड़ित महिलाओं ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है वहीं थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि चोरी के संबंध में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जॉच के बाद चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.