हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं, युवाओं के साथ हो रहा खिलवाड़: चौधरी अभय सिंह चौटाला

ऐलनाबाद, 21 जुलाई( एम पी भार्गव):  इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को आज राई हलका में उस समय एक बहुत बड़ी सफलता मिली, जब जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन और राई हल्के से पूर्व प्रत्याशी रहे अजीत आंतिल खेवड़ा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ जजपा को अलविदा कह दिया। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में अजीत आंतिल और उनके समर्थकों ने इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की।

​आज इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला विशेष रूप से खेवड़ा गाँव पहुँचे थे, जहाँ आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में अजीत आंतिल की अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इनेलो का दामन थामा। अभय सिंह चौटाला ने सभी साथियों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

​चौधरी देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे: अजीत आंतिल
​इस अवसर पर अजीत आंतिल खेवड़ा ने कहा कि वे जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए उन्होंने संकल्प लिया कि वे चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी के दिखाए हुए रास्ते पर चलकर राई हल्के सहित पूरे सोनीपत जिले में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात काम करेंगे।

​हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं: अभय चौटाला
​नवागंतुक साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला ने मौजूदा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा ​“आज हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। देश और प्रदेश का युवा आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। जंतर-मंतर पर अपनी जायज माँगों के लिए आंदोलन कर रहे युवाओं की आवाज को सरकार बेरहमी से कुचलने का प्रयास कर रही है। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी सभी प्रदर्शनकारियों की माँगों का पुरजोर समर्थन करती है।”

​अभय चौटाला ने आगे कहा कि चाहे हरियाणा के हक के पानी (SYL) की लड़ाई हो, बुढ़ापा पेंशन का अधिकार हो या जनता से जुड़ा कोई अन्य मुद्दा, आज केवल इंडियन नेशनल लोकदल ही सड़कों पर उतरकर जनहित की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि अजीत आंतिल और उनकी पूरी टीम के आने से सोनीपत जिले में इनेलो का संगठन और अधिक मजबूत व गतिशील होगा।

​इस मौके पर अजीत अंतिल के अलावा सतबीर मुकीमपुर, रणबीर खेवड़ा, महेंद्र कटारिया, आजाद नंबरदार, शमशेर खेवड़ा, जोगिंदर, रामफल पलडी, रघबीर मुकीमपुर, हवासिंह बड़ोली, मनोज बड़ोली, आजाद नान्दनोर, रमेश सारपुर, जगदीश सेरसा, ओम प्रकाश गढ़मलिक, राज पलड़ी खुर्द, जगबीर चौहान देसरा, बलबीर मुकीमपुर, जगदीश मुकीमपुर, जय भगवान मुकीमपुर, राम कुमार फौजी, सुरेंद्र मुकीमपुर, राम कुमार सेवली, सूरज भान जाटीकला, कपिल बसोदी, नीरज वेद, ओम प्रकाश, बलबीर आदि सेकड़ो ग्रामीणों ने भी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

​इस अवसर पर इनेलो जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, कृष्ण मलिक, अनूप दहिया, आनंद खत्री, विकास मलिक, राजेश पलड़ी, राजवीर जोगी, इशू दहिया, करण चहल, अशोक राणा, बलवान नम्बरदार, सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.