हौसलों की उड़ान में गूंजा मानवता का स्वर, आराध्या के एवरेस्ट सपनों को मिला सबका साथ

भीवाड़ी, 25 मई। ओशी फाउंडेशन द्वारा मानवता और उम्मीद को समर्पित “हौसलों की उड़ान” कार्यक्रम का आयोजन रविवार को होटल जॉय इन, बीबी मॉल, नीलम चौक, भीवाड़ी में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य 13 वर्षीय बाल पर्वतारोही आराध्या के माउंट एवरेस्ट विजय के सपने को सहयोग प्रदान करना था।

कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं ओशी फाउंडेशन के सेवा कार्यों की प्रस्तुति वीडियो व फोटोज़ के माध्यम से की गई, जिसे उपस्थितजनों ने अत्यंत सराहा।

आराध्या के हौसले को सम्मान देने और उसका उत्साह बढ़ाने के लिए समाजसेवी, चिकित्सक, उद्योगपति, शिक्षाविद एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्य अतिथि श्री जसवीर सिंह राणा (अध्यक्ष, बीएमए) ने ओशी फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।
विशिष्ट अतिथि श्री नीरज झालानी (अध्यक्ष, रोटरी क्लब) ने आराध्या के साहस को सलाम करते हुए ₹51,000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में श्री हरिराम शर्मा, एल.एन. शर्मा, डॉ सुरेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, देवेंद्र यादव, CA हिमांशु सिंगल, तेजपाल गुप्ता, सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

ओपन एयर क्लास के बच्चों द्वारा मंच पर अपने विचार साझा किए गए, जिसने माहौल को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।
संस्था के अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका को सराहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को अल्पाहार प्रदान किया गया।

कार्यकर्ता शंकर, मनोज, पंकज, प्रमोद, नरेंद्र, दिनेश, विष्णु, राहुल, जोगेंद्र, ठाकुरप्रसाद, शशिकांत, प्रदीप, चंद्रशेखर व अन्य सदस्यों के समर्पण से यह आयोजन प्रभावशाली बन पाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.