वैश्य एकता परिषद ने डिप्टी कलेक्टर / SDM पद पर चयनित होने पर श्वेता गुप्ता का परिजनों के साथ किया सम्मान

मानिकपुर गांव पहुंचकर पटाखे चलाकर , मिष्ठान वितरण कर पगड़ी हार , बुके एवं पटकों से किया स्वागत अभिनंदन

एटा:- अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद जनपद एटा कार्यकारिणी द्वारा मानिकपुर गांव की वैश्य परिवार की होनहार बेटी का यूपीपीएससी परीक्षा में 25वीं रैंक पाकर डिप्टी कलेक्टर SDM पद पर चयनित होने पर कार्यकारिणी के साथ गांव पहुंचकर
भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सर्वप्रथम श्वेता गुप्ता के घर पहुंचकर कार्यकारिणी ने पटाखे चलाकर मिष्ठान वितरण कर पगड़ी हार बुके एवं पटकों से श्वेता गुप्ता का अभिनंदन कर भविष्य में IAS में चयनित होने की ईश्वर से प्रार्थना कर SDM पद पर चयनित होने की बधाई एवम शुभकामनाएं भेंट की

जिलाध्यक्ष नए कहा कि गांव मानिकपुर की बेटी श्वेता गुप्ता ने साबित कर दिखाया है कि होनहार विद्यार्थियों को कोई भी बाधा अड़चन लक्ष्य पाने से 4नहीं रोक सकती है बेशक कुछ समस्याएं आ सकती हैं मगर सफलता मिलकर ही रहती है

परिजनों में पिता श्री सुनील गुप्ता , चाचा श्री प्रवीन जी प्रधान , भाई एवं बहनों तथा अन्य समस्त परिजनों का भी जिला कार्यकारिणी के
जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता , वीरेंद्र अग्रवाल टिल्लू जिलाध्यक्ष सलाहकार समिति , गणेश वार्ष्णेय प्रमुख सलाहकार , संगठन मंत्री क्रमशः
विशाल गोयल रामेश्वरम , आनंद गुप्ता , प्रमोद गुप्ता पम्मू , पंकज गुप्ता , जिला सूचना प्रभारी चेतन गुप्ता , जिला मंत्री सुनील गुप्ता मेडिकल , वीकेश गुप्ता आदि ने खुशी व्यक्त कर शुभकामनाएं दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.