सीएमआरजे महाविद्यालय में दो दिवसीय 14वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

खेलों से निखरता है व्यक्तित्व: डा अविनाश कंबोज

ऐलनाबाद 6 फरवरी ( एम पी भार्गव ) स्थानीय राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरा में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता तथा स्पोर्ट्स के इंचार्ज डा.साधा सिंह के संयोजन में 14वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया । इस प्रतियोगिता में दूसरे दिन डा अविनाश कंबोज प्राचार्य जनता गर्ल कॉलेज एलेनाबाद ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत बुक्के प्रदान करके की गई । महाविद्यालय प्राचार्य तथा स्पोर्ट्स के अध्यक्ष डॉ. साधा सिंह व सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि सहित गेस्ट ऑफ़ ऑनर का स्वागत किया गया ।मुख्य अतिथि डा अविनाश कंबोज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल हमें स्वस्थ और सक्रिय रखते हैं। स्वस्थ शरीर के साथ ही हमारा मन भी स्वस्थ रह सकता है। स्वस्थ शरीर और शांत मन से हम जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। खेल गतिविधियों में शामिल होने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य स्वाभाविक रूप से प्राप्त होता है। खेल हमारे व्यक्तित्व को निखारने में मदद करते हैं और हमें अधिक सक्रिय और जागरूक बनाते हैं।महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दूसरे दिन सबसे पहले 100 मीटर रेस का फाइनल आयोजित किया गया जिसमें छात्र वर्ग में यशवर्धन पहला, यशपाल ने दूसरा और कैलाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।400 मीटर रेस में छात्रा वर्ग में मनीषा ने पहला जशनदीप ने दूसरा तथा रचना ने तीसरा तथा छात्र वर्ग में कैलाश ने पहला, अमन ने दूसरा तथा चरणजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।लंबी कूद के छात्रा वर्ग में रचना ने पहला, वीरपाल ने दूसरा तथा जशनदीप ने तीसरा और छात्र वर्ग में युवराज ने पहला, यशवर्धन ने दूसरा और यशपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।1500 मीटर के छात्र वर्ग में चरणजीत ने पहला, कैलाश ने दूसरा और यशपाल सिंह ने तीसरा स्थान व छात्रा वर्ग में ज्योति ने पहला, मोनू ने दूसरा व मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो में छात्रा वर्ग में रचना ने पहला, अनीता ने दूसरा और रजनी ने तीसरा और छात्र वर्ग में कैलाश ने पहला, तिलक ने दूसरा व दीनदयाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।डिस्कस थ्रो के छात्र वर्ग में कैलाश ने पहला,युवराज ने दूसरा व रवि ने तीसरा तथा छात्रा वर्ग में अनिता ने पहला, वीरपाल ने दूसरा व रचना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।इन प्रतियोगिताओं के अंत में मुख्य अतिथि को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । विजेता छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र तथा मेडल प्रदान किए गए। गेस्ट ऑफ़ आनर डॉ विक्रम बंसल प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय डबवाली , प्रधानाचार्य सुरेश पूनिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोहड़का, राजेश सोनी प्रवक्ता भूगोल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोहड़का , प्रवक्ता राजवीर सिंह इंग्लिश, संदीप कुमार पीटीआई ने भी अपने विचार व्यक्त किए।स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. साधा सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। मंच का संचालन प्रो. सावन कुमार ने किया। इस मौके पर के साथ महाविद्यालय के शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक सदस्य व भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.