पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला आरक्षियों को किया सम्मानित

रामपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं बीट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कैमरी की महिला आरक्षी निशा, थाना खजुरिया की महिला आरक्षी गंगा देवी तथा महिला आरक्षी अमृता भूषण को उनकी-अपनी बीट की उत्तम बीट बुक तैयार करने और उससे संबंधित पूर्ण एवं अद्यतन जानकारी रखने के लिए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा दिया गया यह सम्मान तीनों महिला आरक्षियों के समर्पण, सूझबूझ और परिश्रम का प्रत्यक्ष प्रमाण है। अधिकारियों ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बीट प्रबंधन में दिखाए गए उत्कृष्ट कार्य न केवल पुलिस की कार्यशैली को मजबूत करते हैं, बल्कि जनता के प्रति पुलिस की जवाबदेही और संवेदनशीलता को भी दर्शाते हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे प्रोत्साहन पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति और अधिक ईमानदारी, निष्ठा एवं जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समाज में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु तत्पर रहें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.