पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना गंज क्षेत्र में निकाला पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा

रामपुर। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना गंज क्षेत्र में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने थाना गंज के मुख्य बाजार, व्यस्त मार्गों, भीड़-भाड़ वाले चौराहों, बैंक/एटीएम क्षेत्रों सहित संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता, वर्दी अनुशासन एवं ड्यूटी के प्रति गंभीरता की समीक्षा की गई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों, दुकानदारों और आम नागरिकों से बातचीत कर क्षेत्र की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। जनता से मिले फीडबैक के आधार पर अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बढ़ाने तथा चोरी, छीना-झपटी जैसे अपराधों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना और भरोसा और मजबूत हुआ है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.