पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना बिलासपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया

रामपुर। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्रा ने अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के साथ थाना बिलासपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में दर्ज विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों जैसे—अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर एवं फ्लाई शीट आदि की बारीकी से जांच की गई।

उन्होंने इन रजिस्टरों में की जाने वाली प्रविष्टियों की गुणवत्ता और अद्यतन स्थिति को परखा तथा इनके समुचित रखरखाव के निर्देश दिए।

इसी क्रम में उन्होंने थाना परिसर में बने कार्यालयों, मालखाना, भोजनालय, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर सेल सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के उचित रखरखाव तथा जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने कहा कि थाने की व्यवस्था में अनुशासन, पारदर्शिता और जनता के प्रति संवेदनशीलता सर्वोपरि है, और इसे हर हाल में बनाए रखा जाए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.