रिलीज होते ही “ओठलाली” गाने ने मचाया धमाल, दर्शकों को खूब आ रहा पसंद

पटना : भोजपुरी संगीत जगत में एक और नया गीत “ओठलाली” रिलीज होते ही तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। मधुर आवाज़ की धनी गायिका श्रिष्टि भारती ने इस गीत को अपनी सुरीली आवाज़ से सजाया है, जिसे श्रोताओं का भरपूर प्यार मिल रहा है। गीत के बोल कृष्णा संगम द्वारा लिखे गए हैं, जो दिल को छू लेने वाले और लोक संस्कृति की मिठास से भरपूर हैं। वहीं, इसका संगीत विकास यादव ने तैयार किया है, जो गाने को एक अलग ही ऊंचाई पर ले जाता है।
नेहा म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले रिलीज इस गाने में गरिमा यादव और विक्टर यादव की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो दर्शकों को काफी आकर्षित कर रही है। दोनों कलाकारों ने अपने अभिनय से गाने को जीवंत बना दिया है। इस प्रोजेक्ट के निर्माता रत्नेश कुमार हैं, जिन्होंने इसे बड़े स्तर पर प्रस्तुत किया है। गाने को नेहा म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले रिलीज किया गया है, जो अपने बेहतरीन कंटेंट के लिए जाना जाता है। रिलीज के साथ ही ओठलाली को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। टीम को उम्मीद है कि यह गीत आने वाले दिनों में और भी बड़ी सफलता हासिल करेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.