हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा युनिट ने हुड्डा ग्राउंड कालांवाली में भाग ले रहे क्रिकेट खेल प्रेमियों व शहरवासियों को नशे के दुष्परिणामों और इससे बचावों के बारे मे किया जागरूक
- जागरूकता कार्यक्रम मे मौजूदा आमजन व खिलाडियों को नशा न करने की दिलाई शपथ। - नशें संबंधित सूचना टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर दें
ऐलनाबाद , सिरसा ( एम पी भार्गव की रिपोर्ट): * समाज को नशा एक दीमक की तरह खाली कर रहा है हमारी युवा पीढ़ी नशे से ग्रस्त हो चुकी है आज नशा हमारे घरों तक पहुँच चुका है। राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए हरियाणा सरकार व नारकोटिक्स विभाग दृढ़ संकल्पित और निरंतर प्रयासरत है। हरियाणा एनसीबी प्रमुख/पुलिस महानिदेशक श्री ओ.पी.सिंह, आई.पी.एस. के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा के नेतृत्व और निर्देशन में पूरे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के साथ-साथ समाज को नशे के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसी क्रम मे ब्युरो की सिरसा यूनिट द्वारा हुड्डा ग्राउंड कालांवाली में मिशन फैट टू फिट कालांवाली टीम के साथ मिलकर खिलाडियों व लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। मिशन फैट टू फिट कालांवाली टीम द्वारा लोगों में खेल को जीवन में अपनाकर नशे के खिलाफ जागृति अभियान शुरू किया हुआ है। इस जागरूकता कार्यक्रम मे ब्यूरो की सिरसा यूनिट के इंचार्ज SI तरसेम सिंह, ASI चानन राम, ASI गुरलाल सिंह, ASI सुखदेव सिंह, EASI बग्गा सिंह, सिपाही राजेश कुमार और सिपाही संदीप कुमार के साथ पहुंचे। जागरूकता कार्यक्रम मे उप निरीक्षक तरसेम सिंह द्वारा ग्राऊड में मौजूद खिलाडियों व शहरवासियों को नशे के दुष्परिणाम के बारे मे अवगत करवाया गया और सभी को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई। नशे के दुष्परिणाम के बारे मे बताते हुए उन्होंने कहा की नशा एक सामाजिक कुरीति है तथा हम सभी को मिलकर इसे खत्म करना है।
समाज से नशे को समाप्त करना एक लंबी और सामूहिक प्रक्रिया है, जिसमें सरकार, परिवार, शिक्षा संस्थाएं, मीडिया, और आम नागरिकों की भागीदारी अनिवार्य है और बतलाया कि नशा छोड़ने के लिए आत्मविश्वास बढ़ाना होगा नशा छोड़ने में सबसे बड़ी भूमिका मजबूत मन और इरादा निभाता है अगर आपने फैसला कर लिया है कि आप दोबारा नशे को हाथ नहीं लगाएंगे, तो पहले मन में आत्मविश्वास बढ़ाएं खुद पर भरोसा करना शुरू करें कि इस काम को फिर से नहीं दोहराएंगे देश को बर्बाद करने के लिए भारी शक्तियाँ का भी हाथ जिसमें पाकिस्तान अहम भूमिका निभाता है ताकि युवा को नशा ग्रस्त किया जाए और देश को कमजोर किया जाए। उन्होंने सभी को आगाह किया कि नशे से बचें वे इस देश की प्रगति में अपना योगदान दें। अंत मे सभी से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी को कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दें तो भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही नशें संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। मिशन फैट टू फिट कालांवाली टीम द्वारा हुड्डा ग्राउंड कालांवाली में एक क्रिकेट मैच का आयोजन करवाया गया। जिसमें सत्ता चहल और इंद्रजीत यादव इलेवन के बीच मैच हुआ, जिसको सता चहल की टीम ने 47 रन से जीत लिया। इस मौके पर एडवोकेट दिलीप सिंह सोलंकी, तेजपाल मास्टर, सत्ता चहल, स्मेल सरा, संदीप गोयल उर्फ भोला, रिंका सीमेंट वाले, लवली गर्ग, अश्वनी गोयल, पंकज गोयल, ओमप्रकाश लुहानी, आगामी नगरपालिका चुनावों के प्रधान पद के उम्मीदवार महेश झोरड़, सुनील उर्फ टिशू प्रधान, राजीव प्रधान, फूल सिंह लुहानी, चरणदास चन्नी और चरणजीत सोढ़ी आदि मौजूद रहे।
