एटा :- विधानसभा-106 जलेसर के बूथ संख्या 194 शेरगंज में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। मंगलवार को BLO अशोक कुमार के साथ भाजपा के दोनों BLA नीलम प्रजापति (मंडल मंत्री जलेसर) एवं मनोज वार्ष्णेय बजरंगी (BLA-2) सक्रिय रूप से घर-घर पहुँचे और मतदाता सूची के शुद्धिकरण में सहयोग किया। इस दौरान पूर्व सभासद एवं समाजसेवी देवेंद्र सिंह भी पूरी मुस्तैदी से साथ रहे और BLO को हर घर तक पहुँचाने में सहायता की। टीम ने अनमैप मतदाताओं का सत्यापन, नए नाम जोड़ने एवं ASD सूची को अपडेट करने का काम तेजी से किया। स्थानीय लोगों ने BLA एवं पूर्व सभासद की इस सक्रियता की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि जब जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता स्वयं मैदान में उतर आएँ तो मतदाता सूची पूरी तरह साफ-सुथरी होकर रहेगी। बूथ 194 शेरगंज में आज का यह सक्रिय अभियान अन्य बूथों के लिए भी प्रेरणा बन गया है।
