एटा के शहीद पार्क में टेट रूपी काले कानून के विरोध में शिक्षकों की रणनीतिक बैठक संपन्न

एटा। जनपद के शहीद पार्क में ‘सेव लाइफ मोमेंट्स फॉर ब्लैक ड्रेस’ टीम, जनपद एटा के सक्रिय पदाधिकारियों एवं शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में टेट रूपी काले कानून को समाप्त कराने के उद्देश्य से अग्रिम रणनीति तैयार की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद के टेट पीड़ित शिक्षक जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे। इसके अतिरिक्त सामूहिक रूप से यह भी तय किया गया कि क्षेत्रीय सांसदों एवं मंत्रियों को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें यह मांग रखी जाएगी कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए।

उपस्थित शिक्षकों ने एक स्वर में प्रदेश एवं देश के विभिन्न शिक्षक संगठनों से आह्वान किया कि शिक्षक हित में आपसी सामंजस्य स्थापित कर एक मंच पर आकर आंदोलन को गति प्रदान की जाए, ताकि टेट से प्रभावित शिक्षकों को राहत दिलाने की ठोस रणनीति बनाई जा सके।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रवीण कुमार फौजी, अभिलाष सिंह, उमेश प्रताप सिंह दिनकर, वीरपाल सिंह जाटव, ओमवीर सिंह राजपूत, प्रदीप गौतम, पुष्पेंद्र कुमार, सतेंद्र यादव, भगवंत आजाद, प्रमिला दिनकर, अनिल यादव, श्याम सुंदर, जयंत मौर्य, लाल सिंह, सुनील कुमार, महेश चंद्र, रतन कुमार, जयवीर सिंह, राजेंद्र यादव, किशुन पाल, दयाकांत अंबेश, चंद्रशेखर, अरविंद कुमार, छोटेलाल, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, सुरेश वर्मा, रमाशंकर, राजवीर सिंह, प्रमोद कुमार, शिवरतन सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.