घर से लापता 14 वर्षीय नाबालिक लडकी को पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी टीम ने तलाश कर किया परिजनों के हवाले

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने घर से लापता नाबालिक लडकी को तलाश कर परिजनो के हवाले किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नाबालिक लडकी अपने घर से बिना बताए निकल गई थी। जिसकी सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी में दी गई, सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए। गुमशुदा लडकी के दोस्तों व सहेलियों से बात की। जो नाबालिक लडकी के संबंध में किसी सहेली के पास होने के बारे में सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना व तकनीकी माध्यम से नाबालिक लडकी को फरीदाबाद एरिया से बरामद किया गया है। नाबालिक लडकी ने अपने ब्यान में बताया कि वह अपने परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज थी जिसको लेकर वह अपने घर से बिना बताए अपनी सहेली के घर चली गई थी। जो अब अपने परिजनों के साथ जाना चहाती है।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.