दस वर्षों से मीडिया कर्मियों की आवाज उठाने वाली संस्था ने मेरठ के नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की

अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन (रजि.) ने 07 अगस्त 2024 को, फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव चिकारा एडवोकेट, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ठाकुर, और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में मनीष कुमार शर्मा को जिला मेरठ के लिए जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।

इस अवसर पर मनीष कुमार शर्मा को फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव चिकारा ने कहा कि, “फाउंडेशन ने पिछले दस वर्षों से पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष किया है। हम उम्मीद करते हैं कि मनीष कुमार शर्मा भी मेरठ में पत्रकारों के हितों के लिए उसी तरह समर्पित रहेंगे और हमेशा तैयार रहेंगे।”

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.