“आम का त्योहार” कार्यक्रम से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, पुलिस के साथ जुड़ा विश्वास

मीरजापुर पुलिस और वामा सारथी ने साझा किया आम, बांटी मिठास और रिश्तों की गर्माहट

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मीरजापुर: मीरजापुर पुलिस द्वारा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के सहयोग से थाना हलिया के ग्राम हथेड़ा, भटवारी, पहाड़ी में “आम का त्यौहार, साथ मनाएं बच्चे और पुलिस परिवार” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य कमज़ोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले बच्चों के साथ मौसमी फलों की मिठास साझा करना और पुलिस व जनता के बीच विश्वास की डोर को मजबूत करना था। पुलिस परिसर में उगे आमों को एकत्र कर बच्चों को बांटा गया।

कार्यक्रम में बच्चों की हंसी, किलकारियों और आम की मिठास ने मिलकर एक स्नेहभरे रिश्ते की नींव रखी, जो मीरजापुर पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग को नया रूप देगा।

उपस्थित अधिकारीगण:

  • मंजरी राव – पुलिस उपाधीक्षक, चुनार
  • अर्चना देवी – पत्नी अमर बहादुर (पुलिस उपाधीक्षक, सदर)
  • मानवी जावला – पत्नी विवेक जावला (पुलिस उपाधीक्षक, नगर)
  • ज्ञानू प्रिया – प्रभारी निरीक्षक, महिला थाना
  • विरेंद्र सिंह – प्रभारी निरीक्षक, हलिया

इस प्रकार का आयोजन पुलिस और समाज के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को गहरा करता है, और पुलिस की जनहितकारी छवि को सशक्त बनाता है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.