जो मनोहर जी की आरती गावे।। वो जीवनसंगीनी संग परम पद पावे

गुस्ताख़ी माफ — हरियाणा (पवन कुमार बंसल)

जो मनोहर जी की आरती गावे, परम पद पावे — जय मनोहर बाबा।
तुम हो कलियुग के भगवान, मनोहर बाबा।

मनोहर जी की आरती खुल्लर और अरोड़ा जी ने गाई,
परम पद पाए — जय मनोहर बाबा।
मैडम खुल्लर ने भी सरकारी पद पाया।

मनोहर जी की आरती संजय भाटिया ने गाई,
दिल्ली तक पहुँचाया — जय मनोहर बाबा।

जय मनोहर बाबा।

मनोहर जी की आरती करनाल के ठेकेदार राणा साहब ने गाई,
मानेसर निगम की सफाई का ठेका प्रसाद में पाया — जय मनोहर बाबा।

ट्रिब्यून के पत्रकार ग्रेवाल पर कुदृष्टि हुई,
तो हैदराबाद भिजवाया — जय मनोहर बाबा।

रामबिलास शर्मा, धनकड़, विज और अभिमन्यु —
सभी निपटाए गए — जय मनोहर बाबा।

मनोहर जी की आरती जवाहर यादव और पी.ए. अभिमन्यु ने गाई,
और मेवे का प्रसाद पाया।

मनोहर जी की आरती रोहतक के मुनीष ग्रोवर ने गाई,
तो रोहतक के “सुपर सीएम” की डिग्री पाई — जय मनोहर बाबा।

जय मनोहर बाबा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.