प्रबन्ध निदेशक ने जनपद रामपुर मे वाणिज्यिक एवं तकनीकी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

-राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा गुणवत्तापूर्ण मीटर रीडिग सुनिश्चित करने के निर्देश।

-कॉवड यात्रा के दृष्टिगत विद्युत पोलों, टांसफार्मरों एवं वितरण प्रणाली के सुदृढीकरण के निर्देश।

-उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि एवं आवश्यक तकनीकी सुधार कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश।

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) ने विद्युत वितरण मण्डल रामपुर मे आयोजित समीक्षा बैठक मे नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे, वाणिज्यिक एवं तकनीकी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक मे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, राजस्व वसूली, उपभोक्ता सेवाओं, विद्युत सुरक्षा तथा विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया। बैठक के दौरान प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होनें कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति मे, शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

विद्युत सुरक्षा की समीक्षा करतें हुए उन्होनें कॉवड मार्ग सहित संवेदनशील स्थलों पर विद्युत पोलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, विद्युत पोलों पर पीवीसी पाइप एवं प्रोटेक्शन शीट लगाने तथा खुले ज्वाइंट एवं ढीले तारों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए, साथ ही पोलों पर, आवश्यक चेतावनी संकेत, स्टीकर भी लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक मे ऑन-लाईन पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण, गुणवत्तापूर्ण एवं शतप्रतिशत मीटर रीडिंग, प्रभावी राजस्व वसूली तथा प्रत्येक उपभोक्ता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि कॉवड यात्रा को दृष्टिगत करते हुए सभी अधिकारी एवं कार्मचारी निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करें तथा नियमित मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें। विद्युत आपूर्ति को दृष्टिगत करते हुए, वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि करने के निर्देश दिए गए।

बैठक मे शशांक कुमार अग्रवाल मुख्य अभियन्ता मुरादाबाद क्षेत्र मुरादाबाद, सतेन्द्र कुमार चौहान अधीक्षण अभियन्ता, राजीव कुमार दूबे अधीक्षण अभियन्ता, सोनम सिंह स्टाफ आफिसर, प्रवीन कुमार शर्मा अधिशासी अभियन्ता, अनुराग सिंह अधिशासी अभियन्ता आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.