दुहाई। दुहाई मेट्रो होम्स सोसायटी में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोसायटी में रहने वाली महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित की गई और पंजाबी रीति-रिवाजों के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में खाने-पीने की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसायटी के एओए अध्यक्ष अमित त्यागी के साथ संजीव त्यागी, राजू शर्मा, सैलेश सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। लोहड़ी उत्सव में प्रियंका त्यागी, शलौनी शर्मा, ममता अरोड़ा, तनु शर्मा, मनी, पार्षद बिंदु, रचिता समेत सोसायटी की अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
समारोह के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से उत्सव का आनंद लिया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक आयोजनों को मिल-जुलकर मनाने का संकल्प लिया।
khabre junction
