ऐलनाबाद,14 मई ( एम पी भार्गव ) शहर के वार्ड नंबर 3 के पार्षद सुभाष चंद्र ने आज नगर पालिका प्रशासन को एक पत्र के माध्यम से कहा है कि नगरपालिका ऐलनाबाद द्वारा आम लोगों की सहायता व सुरक्षा के लिए भिन्न-भिन्न कार्य किए जा रहे हैं जिसमें गली निर्माण का कार्य भी एक महत्वपूर्ण कार्य है। अमूमन देखा जाता है की बरसात के सीजन में या फिर पाइप लीकेज के कारण गलियों में पानी भर जाता है। गलियों का लेवल सही न होने के कारण पानी जमा हो जाने के कारण आम लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अमूमन सभी गलियां बनाने का ठेका ठेकेदार को दे दिया जाता है जो आगे ऐसे कारिंदों को सौंप देता है जिनको लेवल निकालने का भी ज्ञान नहीं होता, ऐसे कारिदें बिना लेवल निकाले जहा पर पहले जगह उबड़ खाबड़ होती है वहीं पर इंटरलॉकिंग ईट लगाकर चले जाते हैं। ठेकेदार बनी हुई गली दिखाकर अपना बिल पास करवा लेते हैं। इस दरमियान बनी हुई गलियों का निरीक्षण करने की जिसकी जिम्मेदारी बनती है वह इस लेवल की चेकिंग किए बगैर ही ठेकेदार को राशि अदा करने की सिफारिश कर देता है। गली का लेवल सही न होने से पानी निकासी बाधित होती है। गलत निर्माण के कारण बारिश या घरों का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। अक्सर काम की गुणवत्ता खराब होने से यह समस्या आती है। वार्ड वासी,वार्ड पार्षद को समस्या से अवगत करवाते है। अगर गलियों का लेवल ऊंचा-नीचा है, तो इसके लिए स्थानीय नगरपालिका से शिकायत करना ही एकमात्र समाधान है।
. वार्ड नंबर 3 के पार्षद सुभाष चंद्र प्रेमी ने नगर पालिका को लिखे एक पत्र के माध्यम से प्रार्थना कि की मेरे वार्ड में जितनी भी गलियां पिछले चार सालों में बनी है सभी गलियों का लेवल चेक करवा कर ठेकेदारों से लेवल सही करवाया जाएं। इसके अतिरिक्त ठेकेदार को ठेका देते समय अगर गलियों मे सीवरेज ढक्कन,कड़ा व इसके साथ पानी निकासी के लिए जाली लगाना बाकि है तो वह भी लगवाया जाए। इस पत्र के माध्यम से नगर पार्षद सुभाष चंद्र ने इस समस्या को गभीरता से नगर पालिका प्रशासन से आग्रह किया है कि वह इस और तुरंत ध्यान दें. इसके अतिरिक्त इससे पहले भी नगर पर्षद द्वारा पत्र भेजें जा चुकें है लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया.है
