दरोगा पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप, भड़के लोगों ने किया हंगामा

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर के पटवाई थाने में पीस कमेटी की बैठक में एक दरोगा ने कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। जिससे वहां मौजूद लोग भड़क गए। लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया। हंगामा होता देख थाना प्रभारी ने किसी तरह लोगों को समझाया। वहीं, दरोगा ने थाने की व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए।

उनका कहना है कि थाने में दलालों को प्रवेश होता है, जिस कारण ही पूर्व थाना प्रभारी को हटाया गया था। उधर,सीओ ने दरोगा ने परिवार के कारण परेशान चलने पर ऐसा बयान देने की बात कहीं है।

शुक्रवार शाम को ईद के पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें क्षेत्र के लोगों के साथ जिला पंचायत सदस्य संजय कुमार भी पहुंचे थे।

बैठक चल ही रही थी कि पटवाई थाने में तैनात दरोगा नीरज कुमार ने बैठक में दलालों को बुलाने की बात कह दी। दलाल की बात सुनते ही वहां मौजूद जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। हंगामा होता देख थाना प्रभारी ने दरोगा नीरज कुमार को वहां से भेज दिया और लोगों को किसी तरह समझाया। सूचना पर आए सीओ ने लोगों से बात की और उन्हें समझाया।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.