West Bengal: ‘बंगाल में फल-फूल रहे जबरन वसूली गिरोह, कानून-व्यवस्था की हालत खराब’, सुकांत मजूमदार का आरोप

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने रविवार को पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में जबरन वसूल गिरोह फल-फूल रहे हैं और इसकी तुलना 1990 के दशक में मुंबई में दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन के गिरोहों की कुख्यात गतिविधियों से की जा रही है। मजूमदार ने दावा किया कि कुछ महीनों में आभूषण की दुकानों पर गोलीबारी और डकैती की घटनाएं बताती हैं कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है।

‘मुंबई की तरह बंगाल में भी चल रहे गिरोह’
मजूमदार ने आरोप लगाया कि ये घटनाक्रम मुंबई में पिछली आपराधिक गतिविधियों की याद दिलाते हैं, जो पश्चिम बंगाल के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा, मुझे याद है कि किस तरह से दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील, छोटा राजन गिरोह 1990 के दशक में मुंबई में वसूली गिरोह चलाते थे। ऐसा लगता है कि इसी तरह के गिरोह पश्चिम बंगाल में भी शुरू हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। जबकि इस तरह की आपराधिक गतिविधियां बेलगाम हैं।

गोली चलाने की घटना का भी किया जिक्र
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख मजूमदार ने शनिवार को व्यस्त बीटी रोड पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा एक व्यापारी की कार पर गोली चलाने की घटना का भी जिक्र किया। शनिवार तड़के मध्य कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर गोलीबारी की घटना हुई। यह घटना दो व्यक्तियों के बीच विवाद के बाद हुई थी।

मंत्री ने पड़ोसी राज्य के बदमाशों को ठहराया जिम्मेदार
राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने कुछ दिन पहले रानीगंज में हुई लूट और आभूषण की दुकानों में हाल ही में हुई डकैती की घटनाओं के लिए पड़ोसी राज्यों के बदमाशों को जिम्मेदार हराया। अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में दोनो राज्यों के पुलिस बलों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया और झारखंड से दो लोगों को गिरफ्तार किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.