हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को सौंपा मांगपत्र, लंबित प्रोफेसर स्केल समेत कई मुद्दे उठाए

Ellanabad, 28 जुलाई (एम पी भार्गव): हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय करनाल में आयोजित सम्मान समारोह में एलेनाबाद से सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय की शिक्षक संघ की स्थानीय इकाई ने अग्रणीय भूमिका निभाई। उपरोक्त समारोह में प्रधान प्रो अशोक कुमार के नेतृत्व में माननीय शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढाँडा जी के समक्ष एक मांग पत्र जिसमें प्रोफेसर के लंबित स्केल, ग्रामीण सेवा को समाप्त करने या कम करने,सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष से 60 वर्ष या इससे अधिक करने,सही समय पर पदोन्नति करने, रिक्त महाविद्यालयों में प्राचार्यों की नियुक्ति, सिंगल फैकल्टी के लिए सीसीएल की सुविधा में लचीलापन,एम फ़िल व पीएच डी के एडवांस इंक्रीमेंट जैसी मांगे शामिल थी पेश किया गया।

स्थानीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रो अशोक कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजेश रांझा द्वारा आदर्श ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी लागू करने की मांग नहीं उठाई गई क्योंकि विभाग द्वारा पहले से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रक्रिया जारी है।उन्होंने यह भी बताया कि माननीय शिक्षा मंत्री जी ने उपरोक्त मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया।

ज्ञात रहे कि इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।इस मौके पर स्थानीय इकाई के प्रधान प्रो. अशोक कुमार के साथ डा. सुगन सिंह, डा. साधा सिंह, डा. जोगिंद्र सिंह, प्रो. राजेश, प्रो. राजवीर सिंह,प्रो. यशवंत, प्रो. आर्यन यादव तथा प्रो. सुमित सौरव भी शामिल थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.