राज्यपाल ने गाँधी जयंती पर विशेष प्रदर्शनी का किया ऑनलाइन उद्घाटन

रामपुर, 03 अक्टूबर 2025। “महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश” ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती के शुभ अवसर पर गाँधी जी के जीवन पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय (द्वितीय रामपुर रज़ा पुस्तकालय महोत्सव- 251वां वर्ष) में उद्घाटन किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह का शुभारंभ निदेशक, रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय, जिलाधिकारी रामपुर, पुलिस अधीक्षक रामपुर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने गाँधी जी के जीवन दर्शन, उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के सत्य, अहिंसा एवं सद्भाव के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया और समाज में शांति, सद्भावना एवं एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.