जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर।  उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा समकक्ष पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी रामपुर और पुलिस अधीक्षक रामपुर ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था के साथ अभ्यर्थियों की सुविधाओं की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई जाए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.