रामपुर की बेटियों ने रचा इतिहास, यूपीएससी विजेताओं को सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने दी बधाई

रामपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में रामपुर का परचम लहराने वाली मेधावी छात्राओं को सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने दिली मुबारकबाद पेश की है। जनपद की बेटियों की इस असाधारण सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सांसद ने उनके उज्ज्वल भविष्य की दुआ की।

सांसद ने विशेष रूप से सुश्री गरिमा सिंह (रैंक 240), रिया जैन (रैंक 318) और सुश्री गुलफिजा (रैंक 535) की कामयाबी को क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

इस अवसर पर उन्होंने इन मेधावियों के संघर्ष और सफलता को समर्पित करते हुए कहा—
“मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।”

विदेशी दौरे से वापसी पर होगा भव्य स्वागत

सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने अपने संदेश में कहा कि वह वर्तमान में विदेशी दौरे पर हैं, लेकिन रामपुर की इस उपलब्धि ने उन्हें गौरवान्वित किया है। उन्होंने घोषणा की कि भारत लौटते ही वह व्यक्तिगत रूप से इन तीनों मेधावियों से मुलाकात करेंगे और उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए उन्हें सम्मानित करेंगे।

उन्होंने कहा, “आज इन बेटियों ने साबित कर दिया है कि अगर इरादे नेक और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल करना नामुमकिन नहीं है। रामपुर की यह प्रतिभाएं आने वाली पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बनेंगी।”

इस संबंध में जानकारी सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.