- रिपोर्ट:मंजय वर्मा
थाना: कोतवाली कटरा, जनपद ;मिर्जापुर थाना कोतवाली कटरा की साइबर टीम ने साइबर ठगी का शिकार एक व्यक्ति को उसकी मेहनत की कमाई वापस दिलाकर मानवता और सतर्कता का उदाहरण पेश किया है।
आवेदक जावेद अहमद पुत्र स्वर्गीय बदरुद्दीन निवासी इमलाहा, थाना कोतवाली कटरा, जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की सूचना दिनांक 19 मार्च 2024 को थाना कोतवाली कटरा की साइबर सेल में दी गई थी। ठगों ने आवेदक के खाते से ₹2,00,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए थे।
आवेदन प्राप्त होने पर शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज की गई और पुलिस टीम ने जांच प्रारंभ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. सोमेन बर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए ₹39,674.99 रुपये शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस कराए।
पैसे वापस मिलने पर आवेदक जावेद अहमद ने थाने पहुंचकर मीरजापुर पुलिस एवं साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया और उनकी सराहना की। साथ ही उन्हें साइबर ठगी से बचाव हेतु जागरूक किया गया। उन्होंने स्वयं भी आम नागरिकों को साइबर अपराधों से सावधान रहने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
साइबर सेल टीम, थाना कोतवाली कटरा:
थानाध्यक्ष – बैद्यनाथ सिंह
उ0नि0 – कृष्णकांत त्रिपाठी (प्रभारी साइबर सेल)
का0 – इरफान अंसारी (साइबर सेल सदस्य)
