थाना परिसर में स्कूली बच्चों में फैलाई गई साइबर जागरूकता

रामपुर। नवाब ज़ुल्फ़ेकार अली ख़ान एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, पंवडिया, रामपुर में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद की पहली महिला एवं पुरुष हॉकी टीमों का चयन परीक्षण (Selection Trials) सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस चयन कार्यक्रम का आयोजन राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जागृति मदान धींगड़ा ने की। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में खिलाड़ियों को अनुशासन, परिश्रम और खेलभावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का पर्यवेक्षण हिंदू कॉलेज, मुरादाबाद के सैन्य अध्ययन विभाग के प्रोफेसर डॉ. चरण सिंह द्वारा किया गया। चयन प्रक्रिया में स्पोर्ट्स हॉस्टल, रामपुर के हॉकी मेंटर एवं पूर्व ओलंपियन राजेन्द्र सिंह रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार यादव तथा आयोजन सचिव डॉ. मुजाहिद अली ने नेतृत्व एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

चयन परीक्षण का संचालन हॉकी कोच फरहत अली खान और मारिया फरहत ने किया। इस चयन में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने कौशल व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की क्रीड़ा परिषद के सदस्य —
डॉ. ज़ुबैर अनीस, डॉ. सुरेन्द्र कुमार गौतम, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. मोहम्मद कामिल हुसैन, डॉ. सै. अब्दुल वाहिद शाह, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. वंदना शर्मा और डॉ. राजीव पाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सह-आयोजन सचिव डॉ. वी. के. राय ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं खिलाड़ियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.