लखीसराय में युवती का शव फंदे से लटका मिला,क्षेत्र में सनसनी
घटना क़बैया थाना क्षेत्र के हनुमान नगर का,सूत्रों के अनुसार घटना प्रेम-प्रसंग से जुड़ा
- रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम
लखीसराय!लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में सोमवार सुबह एक 20 वर्षीय युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान पटना जिले के घोसवारी थाना क्षेत्र के बलवा गांव निवासी अरविंद रजक की पुत्री करिश्मा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अरविंद रजक ने हनुमान नगर में घर बनाया था, जहां उनकी बेटियां पढ़ाई करती थीं।
सुबह जब करिश्मा की फुफेरी बहन ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकी मिली। सूचना पर कबैया थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।सूत्रों की माने तो घटना प्रेम-प्रसंग से जुड़ा देखा जा रहा है!
घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक जल्द हीं मामले का खुलासा हो जाएगा!
