ऐलनाबाद, 19 अप्रैल ( एमपी भार्गव ) यूवाओ के सबसे बड़े खेल ,खेलों इंडिया यूथ गेम्स जो कि बिहार के पटना और गया जिलों में 4 मई को होने जा रहे है उसके लिए खेल विभाग हरियाणा ने गतका टीम की घोषणा की है।गतका एसोशिएशन ऑफ हरियाणा के जनरल सेक्रेटरी स. स्वर्ण सिंह रतिया ने बताया कि गतका खेल को नेशनल लेवल खेलों इंडिया में शामिल करना बड़े मान की बात है। इसके लिए गतका फेडेरेशन ऑफ इंडिया और खेल विभाग का आभार व्यक्त किया । खेलों इंडिया गेम्स बिहार में हरियाणा के 11 गतकाबाज का चयन किया गया है । हरियाणा की गतका टीम में जुगजीत सिंह, जगजोत सिंह हिसार से हरविंद्र सिंह सिरसा से फर्री सोटी टीम में खेलेंगे। मनदीप सिंह सिरसा से सिंगल सोटी इंडिवीडुअल् व गुरप्रेम सिंह सिरसा से फर्री सोटी इंडिवीडुअल् में खेलेंगे। नेहा करनाल से रिया शर्मा पंचकूला से अमनदीप कौर फतेहाबाद से फर्री सोटी टीम में खेलेंगे, प्रेरणा फतेहाबाद से फर्री सोटी इंडिवीडुअल् में खेलेंगी। निशा और रिया फतेहाबाद से सिंगल सोटी में खेलेंगी । हरियाणा टीम के गतकाबाजों खिलाड़ियों के लिए पहला ट्रैनिंग कैम्प अकाल इंटरनेशनल मुंशीवाली रतिया में 20अप्रैल को सुबह 8 बजे से लगेगा।
