समस्त भारतीय स्वर्णकार परिवार संघ ने मनाई महाराजा श्री अजमीढ जी की जयंती 

ऐलनाबाद,  अक्टूबर ( एम पी भार्गव) स्वर्णकार समाज के आदिपुरुष महाराजा श्री अजमीढ जी की जयंती स्थानीय नोहर रोड स्थित श्री गोपालराम सोनी धर्मशाला में समस्त भारतीय स्वर्णकार परिवार एवं स्वर्णकार संघ, ऐलनाबाद की ओर से भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की विशाल संख्या देखी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक सुधीर कुमार डावर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेरिका से पधारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार वर्मा रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वर्णकार संघ ऐलनाबाद के प्रधान सुरेंद्र जोड़ा, मनोज कुमार कड़ेल, कृष्ण लाल जोड़ा व किशनलाल सहदेवडा (मंदरपुरा वाले) थे। कार्यक्रम में वैद्य दिलीप नारनौली ने ज्योति प्रज्वलित की जबकि मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, रामकिशन तोषावड व देवेंद्र झींगा ने स्वागतकर्ता की भूमिका निभाई। माल्यार्पण कपिलदेव कड़ेल व हरपाल सहदेवडा ने की। भावना कुकरा व सिया तोषावड़ ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।

जय धुन्ना व आंचल सोनी ने प्रभावी मंच संचालन किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को ढोल नगाड़े व पुष्पवर्षा के बीच पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामा देवी धर्मपत्नी स्व. प्रताप कुकरा व जयदीप धुन्ना को समाजसेवी कार्यों के लिए तथा चंद्रप्रकाश सोनी को मार्केट कमेटी ऐलनाबाद का उपाध्यक्ष बनने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक जगजीवनराम सोनी ने सभी अतिथियों वो सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से यह आयोजन प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता रहेगा। उनकी संस्था की ओर से जल्द ही एक राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान रावतसर के मनोज कड़ेल को हनुमानगढ़ का युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को स्मृति चिह्न व प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अशोक कंडा, जगदीश सिंह खुरमी, लाली खुरमी, जगसिर सिंह कंडा, लालचंद भामा, मदन डावर, राजबाला सोनी, सुशीला सोनी, सरोज सोनी, गीता सोनी, भीम जांगलवा, सोहनलाल सोनी, रतन लाल झींगा, शिवकुमार आदमपुरिया, रतन लाल रूंडवाल, कुलदीप भामा, सुरेंद्र रूंडवाल, प्रदीप धुन्ना व निखिल शिंह सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.