जिले में हो रही लगातार बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराकर प्रशासन दे गरीबों को मुआवजा: मुस्तफा हुसैन

रामपुर: मूसलाधार बारिश से जहां एक ओर नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है वही दूसरी ओर गरीबों के मकान भी टपकने लगे हैं। जर्जर हालत में होने के कारण गरीबों के मकान गिर रहे हैं। रामपुर जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को जाना और प्राणपुर पहुंच कर कोसी नदी के जलस्तर का मुआयना किया।

जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हुए भारी बरसात से हुए नुकसान को जाना और जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि रामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से गरीबों को काफी नुकसान हो रहा है उनके मकान टपकने लगे हैं और जर्जर मकान गिर गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि बारिश से हो रहे नुकसान का सर्वे करवा कर उनकी आर्थिक मदद करवाई जाए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.