अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली का किया आकस्मिक निरीक्षण

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को थाना कोतवाली पहुंच कर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया और उनके रख-रखाव तथा प्रविष्टियों की गुणवत्ता की जांच की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में स्थित विभिन्न कक्षों—कार्यालय, भोजनालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष और मिशन शक्ति केंद्र—की साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और समयबद्ध कार्यवाही पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों के साथ गोष्ठी कर लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.