पत्नी पर पिस्तौल व बंदूक से हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत मे भेजा

ऐलनाबाद, 10 जुलाई ( एम पी भार्गव ) अपनी पत्नी पर पिस्तौल व बंदूक से हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है। दर्शना कुमारी पत्नी हरभेज सिंह निवासी मिर्जापुर ने थाना ऐलनाबाद में शिकायत दी कि उसके पति हरभेज सिंह ने दिनांक 08.07.2025 को शाम करीब 4 बजे उसने घर में लाईसेंसी पिस्तौल व 312 बोर की एक बैरल बंदूक से आंगन में कई हवाई फायर किए। डर के कारण वह घर से बाहर भाग गई और एक कंबाइन मशीन की रील की आड़ में छिप गई। शिकायत पर थाना ऐलनाबाद में आरोपी के खिलाफ धारा 287 बीएनएस व 27/54/59 आर्म एक्ट के तहत दर्ज किया गया। अनुसन्धान अधिकारी उप निरीक्षक ललित कुमार द्वारा आरोपी को को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से प्रयोग की गई पिस्तौल व बंदूक बरामद की गई। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.