रामपुर में 42वीं अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य आगाज़, रामपुर व मुरादाबाद की टीमों ने मारी बाज़ी

रामपुर। जनपद रामपुर स्थित शहीद-ए-आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम, बमनपुरी में आयोजित 42वीं अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटन व टेबल टेनिस (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता – 2024 का भव्य शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आई महिला व पुरुष पुलिस खिलाड़ियों ने भाग लिया और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

प्रतियोगिता के मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे:
महिला बैडमिंटन फाइनल में रामपुर ने बरेली को हराकर खिताब अपने नाम किया।

पुरुष वेटरन्स 45+ डबल्स में बिजनौर की टीम (दीपक कुमार/ब्रह्मपाल सिंह) ने रामपुर की टीम (बलविंद्र/नरेश कुमार) को हराया।

पुरुष वेटरन्स 45+ सिंगल्स में अमरोहा के नंदलाल सिंह ने सुभाष कुमार को हराकर जीत दर्ज की।

महिला टेबल टेनिस फाइनल में मुरादाबाद ने बरेली को मात दी।

महिला टीटी व्यक्तिगत वर्ग में बरेली की कोमल ने मुरादाबाद की मधु कश्यप को हराया।

महिला ओपन डबल्स टीटी में मधु कश्यप व रमा यादव (मुरादाबाद) की जोड़ी ने कोमल (बरेली) व ऋचा (रामपुर) की टीम को हराकर विजय प्राप्त की।

टीटी महिला व्यक्तिगत वेटरन्स में मधु कश्यप (मुरादाबाद) ने अपनी ही जिले की रमा यादव को हराया।

पुरुष ओपन डबल्स टीटी में रेडियो निरीक्षक नगेंद्र सिंह राठौर / मो. तारीख की टीम ने सुनील / संदीप कुमार की जोड़ी को पराजित किया।

प्रतियोगिता के माध्यम से पुलिस कर्मियों के बीच खेल भावना, टीमवर्क और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। उद्घाटन के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिभागी खिलाड़ी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.