घर में काम करने वाली नौकरानी ही निकली चोरनी, लाखों की चोरी, गिरफ्तार

सेक्टर-21C की एक महिला के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली नौकरानी को पुलिस चौकी अनखीर ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने 27 अप्रैल को घर का सामान चेक करते समय पाया कि उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और एक मोबाइल फोन सहित कीमती सामान चोरी हो गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, घर से 70-100 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के सिक्के, एक घड़ी, अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोटों की गड्डियां और एक एप्पल का आईफोन चोरी हुआ था। मामले की शिकायत थाना सूरजकुंड में दर्ज कराई गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि घर में काम करने वाली महिला प्रीती, निवासी गांव जोठा, बांका (बिहार) ने इस वारदात को अंजाम दिया। वह पिछले कई महीनों से घर में काम कर रही थी और उस वक्त घर में केवल शिकायतकर्ता के बुजुर्ग माता-पिता मौजूद रहते थे। इसी का फायदा उठाकर उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ व चोरी किए गए सामान की बरामदगी के लिए 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.